April 23, 2022

सरकार ने मैथियास बो को बैडमिंटन युगल कोच के रूप में फिर से नियुक्त करने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दी

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने भारत के बैडमिंटन युगल कोच के रूप में माथियास बो को फिर से नियुक्त करने के लिए प्रति माह 7 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को अपनी मंजूरी दे दी।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS) के तहत मथियास बो को फिर से नियुक्त करने के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई है।

माथियास बो विशेष रूप से सात्विक और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी और युगल टीम के अन्य सदस्यों की देखभाल करेंगे।

Join the Conversation

Your email address will not be published. Required fields are marked *