31 मई 2022 को जारी नवीनतम FIH विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई, लेकिन महिला टीम ऊपर उठकर छठे स्थान पर पहुंच गयी।
शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया (2842.258) और नीदरलैंड (3049.495) पुरुषों और महिलाओं की रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक रैंकिंग वाली टीमें बनी रहीं।
पुरुषों की श्रेणी में, नीदरलैंड (2465.707) ने भारत (2366.990) को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।