अजय कुमार सूद को 3 साल की अवधि के लिए भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के रूप में नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में वह प्रधानमंत्री के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्य हैं।
वह प्रसिद्ध जीवविज्ञानी के विजय राघवन का स्थान लेंगे।
पीएसए के कार्यालय का उद्देश्य विज्ञान और तकनीक के अनुप्रयोग पर ध्यान देने के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से संबंधित मामलों पर प्रधान मंत्री और कैबिनेट को व्यावहारिक और वस्तुनिष्ठ सलाह प्रदान करना है।