नासा ने घोषणा की है कि उसके नए स्पेसक्राफ्ट NEA स्काउट ने सभी जरूरी परीक्षा पूरे कर लिए हैं
इसे स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट के अंदर सुरक्षित रख दिया गया है।
NEA स्काउट एक पेलोड है जिसे आर्टेमिस1 के साथ लांच किया जाएगा।
इसका पूरा नाम नियर अर्थ स्ट्राइड स्काउट है।
यह एक छोटा अंतरिक्ष यान है जो एक बड़े शु-बॉक्स के आकार का है।
इसका मुख्य मिशन निकट पृथ्वी क्षुद्रग्रह से उड़ान भरना और डेटा एकत्र करना है।
यह विशेष सौर सेल प्रणोदन का उपयोग करने वाला अमेरिका का पहला अंतर ग्रहीय मिशन भी होगा। इस प्रकार का प्रणोदन विशेष रूप से छोटे, हल्के अंतरिक्ष यान के लिए उपयोगी है जो बड़ी मात्रा में पारंपरिक रॉकेट प्रणोदक नहीं ले जा सकता।
NEA स्काउट stainless-steel मिश्र धातु बूम का उपयोग करेगा। इस पर लगे बड़े क्षेत्र की सेल सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करके थ्रस्ट पैदा करेगी। यह कांस्टेंट उस अंतरिक्ष यान को बहुत तेज गति प्रदान कर सकता है। जिससे वह अंतरिक्ष में नेविगेट कर सकता है। अंतरिक्ष यान को क्षुद्रग्रह तक पहुंचने में लगभग 2 साल लगेंगे।
इसके काम करने के तरीके की बात करें तो NEA स्काउट विशेष कैमरों से लैस है। यह 50 सेमी/ पिक्सेल से लेकर 10 सेमी/ पिक्सेल तक की तस्वीरें ले सकता है। यह अपने मिनिमम गेन एंटीना के माध्यम से किसी इमेज को प्रोसेस कर उसके साइज को रिड्यूस भी कर सकता है।
NEA स्काउट द्वारा इकट्ठा की गई छवियां क्षुद्रग्रह के भौतिक गुणों जैसे कक्षा, आकार, मात्रा, रोटेशन, इसके आसपास की धूल और मलबे के क्षेत्र, साथी इस की सत्ता के गुणों पर महत्वपूर्ण जानकारी देगी।
NEA क्षुद्रग्रहों का अध्ययन क्यों करेगा?
कुछ छोटे क्षुद्रग्रह पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। लिहाजा होने वाले संभावित नुकसान को कम करने के लिए रणनीति विकसित करने में मदद मिल सकेगी।
इस डाटा से यह निर्धारित करने में आसानी होगी कि जोखिम को कम करने, प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए क्या आवश्यक है।