भारतीय मूल के अमेरिकी राज सुब्रमण्यम को दुनिया के सबसे बड़े कुरियर सेवा निगम, FedEx का नया सीईओ नामित किया गया है।
वह FedEx के संस्थापक फ्रेडरिक डब्ल्यू स्मिथ की जगह लेंगे।
वर्तमान में सुब्रमण्यम FedEx के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्यरत है।
सुब्रमण्यम 1991 में FedEx में शामिल हुए तथा उन्हें 2020 में निदेशक मंडल में पदोन्नत किया गया।
मूल रूप से वह त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले हैं तथा उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।