Skip to content

कैरी मीनाटी ने टिक टॉक को किया बर्बाद, प्ले स्टोर पर कम हुई रेटिंग

पिछले कुछ दिनों से यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक का कॉन्ट्रोवर्सी चल रहा है। जिसमें बहुत से यूट्यूबर और टिकटॉकर एक दूसरे का मजाक उड़ा रहे हैं। और एक दूसरे को रोस्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक टिकटॉकर ने कहा था कि टिक टॉक यूट्यूब से बेहतर प्लेटफार्म है। टिक टॉक पर यूट्यूब के मुकाबले कहीं ज्यादा ब्रांड प्रमोशन है। टिकटॉकर कि यह बात कई यूट्यूब पर कोई अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद यूट्यूबर्स टिकटोकर्स को रोस्ट करने लगे। जिसके बाद यह मामला और भी बड़ा होने लगा।

यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक का यह मामला तब सुर्खियों में चलने लगा जब कैरी मीनाटी ने टिकटॉकर आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया। और कैरी मीनाटी का वह वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गया। कैरी मीनाटी का यह वीडियो इंडिया का मोस्ट लाइक वीडियो बनने वाला था। लेकिन यूट्यूब ने हैरेसमेंट पॉलिसी के अंतर्गत इस वीडियो को डिलीट कर दिया। जिसके बाद यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक में जैसे दुश्मनी हो गई। कैरी मीनाटी के फैंस ने टिक टॉक को अनइंस्टॉल करना चालू कर दिया और प्ले स्टोर पर भी टिक टॉक को रिपोर्ट करने लगे। जिसके बाद प्ले स्टोर पर टिक टॉक की रेटिंग 4.5 से 1.2 तक पहुंच गए हैं।
वहीं अगर कैरी मीनाटी की बात करें तो पिछले 5 दिनों में यूट्यूब पर कैरी मीनाटी को तकरीबन 6 मिलीयन सब्सक्राइबर्स मिले हैं। वहीं दूसरी ओर टिक टॉक यूजर्स में काफी कमी आई है। और इस ऐप की रेटिंग भी काफी ज्यादा कम हो गई है। वहीं इस कंट्रोवर्सी से यूट्यूब पर कोई असर नहीं पड़ा है।
वही टिक टॉक को इससे काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ जहां टिक टॉक की रेटिंग नीचे जा रही है। वहीं दूसरी तरफ टिक टॉक के यूजर में काफी कमी आई है। इससे टिक टॉक की आय में काफी ज्यादा कमी आई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो टिक टॉक को यूट्यूब से पंगा लेना काफी ज्यादा महंगा पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *