Skip to content

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को हुआ लंग कैंसर, अमेरिका में कराएंगे ईलाज

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लंग(फेफड़ा) कैंसर से पीड़ित हैं। मीडिया के अनुसार, उन्हें तीसरे स्टेज (स्टेज -3) का लंग कैंसर है। सूत्रों से पता चला है कि वे अपना इलाज कराने के लिए आज अमेरिका जा रहे हैं। हाल ही में, जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तब परीक्षण के दौरान यह बात सामने आई की उन्हें लंग कैंसर है। दो दिन अस्पताल में रहने के बाद उन्हें सोमवार को छुट्टी दे दी गई।

संजय दत्त ने मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अपने काम से छुट्टी ले रहे है। उन्होंने अपने परिवार और शुभचिंतकों से आग्रह किया कि वे चिंता ना करें। सबका प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है। वे बहुत जल्द लौटेंगे।

अभिनेता शेखर सुमन के बेटे, अध्ययन सुमन ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि संजू सर को लंग कैंसर है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। फिल्म विश्लेषक कोमल नाहटा ने भी इसकी पुष्टि की और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सांस की तकलीफ

इससे पहले 8 अगस्त को फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ होने पर संजय दत्त को नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें कोविड -19 का परीक्षण किया गया था लेकिन उन्हें कोई संक्रमण नहीं था। उन्होंने अपने प्रशंसकों को लिखा कि वह ‘ठीक’ हैं।

संजय दत्त की फ़िल्में ‘सड़क 2’ और ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *