August 14, 2020

एक साथ चार डिवाइस में होगा व्हाट्सएप का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये नया फीचर

 व्हाट्सएप अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। हमारे रोजमर्रा के काम से लेकर ऑफिस तक के सभी काम इस सोशल मैसेजिंग ऐप के जरिए हो रहे हैं। अब इस बीच एक और ताजा खबर आ रही है। बहुत जल्द आप एक साथ चार गैजेट्स में व्हाट्सएप चला पाएंगे। सबसे अच्छी बात यह होगी कि इन चार उपकरणों में बार-बार लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

व्हाट्सएप तैयार कर रहा है यह फीचर

जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप इस नए फीचर पर काम कर रहा है। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स एक साथ चार डिवाइस पर कम कर पाएंगे। यानी चार मोबाइल या डेस्कटॉप पर एक साथ काम किया जा सकता है। टेक साइट wabetainfo के अनुसार व्हाट्सएप एंड्रॉइड ऐप में एक नया इंटरफ़ेस बना रहा है जिसके माध्यम से इस सुविधा को लागू किया जा सकता है।

बता दें कि व्हाट्सएप पिछले कई महीनों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। डिवाइस को जोड़ने के लिए एक नई प्रणाली भी तैयार की जा रही है। इस फीचर के लॉन्च के बाद, उपयोगकर्ता अपने मुख्य डिवाइस से अन्य सभी उपकरणों को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप अपने किसी भी डिवाइस को लिंक या अनलिंक कर पाएंगे।

Join the Conversation

Your email address will not be published. Required fields are marked *