Skip to content

अमेरिका-ताइवान के बीच आर्थिक वार्ता से नाराज चीन ने अमेरिका को दी धमकी

 अमेरिका के ताइवान के साथ प्रस्तावित आर्थिक वार्ता को लेकर चीन बहुत नाराज है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ हो सकती है। एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री से यूएस-चीन आर्थिक बैठक में भाग लेने की उम्मीद है।


यूएस-चीन ने ताइवान से नाता तोड़ा

अमेरिका से आग्रह करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिका ताइवान के साथ सभी आधिकारिक आदान-प्रदान को रोक दें। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के बीच संबंध ‘गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त’ हो सकते हैं और इससे ताइवान क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है।

वार्ता ताइवान-अमेरिका में होगी

ताइवान की मीडिया में आई रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी आर्थिक विकास, ऊर्जा और पर्यावरण उप मंत्री कीथ क्रैक इस सप्ताह ताइवान का दौरा कर सकते हैं। जहां ताइवान सरकार के साथ वे वाणिज्यिक और आर्थिक मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

1979 के बाद पहली शीर्ष राजनयिक यात्रा

अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने पिछले महीने ताइवान का दौरा किया था। 1979 में अमेरिका और ताइवान सरकारों के बीच औपचारिक संबंधों के समाप्त होने के बाद यह एक शीर्ष अमेरिकी कैबिनेट मंत्री की ताइवान की पहली यात्रा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *