September 22, 2020

पूनम पांडे ने पति सैम पर लगाया मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, पिछले हफ्ते गई थी हनीमून

 हाल ही में सैम बॉम्बे के साथ शादी करने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे के पति को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूनम ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। सैम बॉम्बे पर शारीरिक उत्पीड़न, धमकी और हमले का आरोप है।

पूनम ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने सोमवार रात उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। एक अधिकारी ने कहा है कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी।

पूनम की शिकायत के बाद उनके पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून के लिए गई थी। इस दौरान पूनम को अपने पति सैम बॉम्बे के साथ एक साधारण अवतार में देखा गया था। उनकी मांग में सिंदूर थी और उन्होंने हाथों में चूड़ियाँ पहनी थीं और गले में मंगलसूत्र भी।

Join the Conversation

Your email address will not be published. Required fields are marked *