September 27, 2020

खाकी के बाद अब खादी में बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

 बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे खाकी के बाद खादी पहने नजर आएंगे। पुलिस सेवा से अचानक वीआरएस लेने के बाद, अब वे विधायक बनने के अपने शौक को पूरा करने जा रहे हैं। वह बक्सर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

सूत्रों के अनुसार, गुप्तेश्वर पांडे जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। सीएम नीतीश कुमार इस मंशा से सहमत हो गए हैं। गुप्तेश्वर पांडेय बक्सर के रहने वाले हैं। जहां मुन्ना तिवारी इन दिनों विधायक हैं। वे कांग्रेस से संबंधित हैं।

बक्सर में मुन्ना तिवारी को इलाके में दबंग नेता की छवि माना जाता है। जिनके खिलाफ पिछले साल अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया था। ऐसे में गुप्तेश्वर पांडेय को उम्मीद है कि वह जदयू और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार बनकर चुनाव जीतेंगे और आसानी से बक्सर के लोगों के दिल में जगह बना लेंगे।

Join the Conversation

Your email address will not be published. Required fields are marked *