Skip to content

हिंद महासागर में घुसा चीनी पोत भारतीय नौसैनिक की निगरानी से घबराकर भागा

 पिछले महीने सीमा पर तनाव के दौरान एक चीनी शोध पोत हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था लेकिन भारतीय नौसेना की निरंतर निगरानी से डरकर वापस लौट गया।

Image credit:- economic times

सरकार के सूत्रों ने कहा कि युआन वांग श्रेणी के अनुसंधान पोत ने पिछले महीने मलक्का की खाड़ी से होकर हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत को देखकर वापस लौट गया। नियमित नौसेना निगरानी को देखते हुए, यह चीनी पोत हाल ही में चीन लौट आया।

सूत्रों के अनुसार, ऐसे अनुसंधान पोत नियमित रूप से चीन से आते हैं और वे भारतीय समुद्री क्षेत्र में संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। हालांकि भारतीय कानून किसी भी देश को भारतीय विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में इस तरह की शोध गतिविधियों को करने की अनुमति नहीं देता है, लेकिन भारतीय नौसेना ने उस समय एक चीनी अनुसंधान पोत को भारतीय जल से वापस जाने के लिए कहा था।

अनुसंधान के बहाने भारत पर नजर रखता है चीन

पिछले दिसंबर में भी, एक चीनी अनुसंधान पोत शी यान -1 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के भारतीय जलक्षेत्र में पोर्ट ब्लेयर के पास अनुसंधान गतिविधियां करते देखा गया था। यह समुद्री निगरानी विमान द्वारा बताया गया था। ऐसे जहाजों के माध्यम से, चीन द्वीप क्षेत्रों में भारत की गतिविधियों की जासूसी करता है, जहां से वह भारत-प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण एशियाई एशियाई क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *