Skip to content

हाय स्ट्रेंथ बीटा टाइटेनियम मिश्र धातु

 

डीआरडीओ द्वारा स्वदेशी रूप से हाई स्ट्रैंथ बेटा टाइटेनियम मिश्र धातु विकसित की गई है। एक मिश्र धातु को एयरोस्पेस संरचनात्मक फोर्जिंग में अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है। यह एक उच्च शक्ति युक्त मेटास्टेबल बीटा टाइटेनियम मिश्र धातु है। इस हाई स्ट्रैंथ मिश्र धातु,Ti-10V-2Fe-3Al में आयरन, वैनेडियम और एलमुनियम होता है।

से डीआरडीओ की हैदराबाद स्थित रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है। या मिश्र धातु अपनी उत्कृष्टता, शक्ति और लचीलापन के कारण अद्वितीय हैं जो इसे विमान संरचनात्मक अनुप्रयोगों हेतु प्रभावी बनाती हैं।

वैमानिकी विकास एजेंसी ने 15 से अधिक इस्पात कलपुर्जों की पहचान की है जो भविष्य में 40% वजन क्षमता कम करने के साथ मिश्र धातु फोर्जिंग द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है। यहां मिश्र धातु स्टील की तुलना में बेहतर संक्षारण प्रतिरोध के कारण भी उपयोगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *