सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खाते की फोरेंसिक ऑडिट में खुलासा हुआ है कि पिछले एक साल में रिया चक्रवर्ती द्वारा कोई लेनदेन नहीं किया गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार (18 अगस्त) को यह बात कही है। सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई पुलिस को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में, ईडी ने मुंबई पुलिस से सुशांत मामले से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य रिकॉर्ड करने और विवरण भेजने के लिए कहा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने मंगलवार को सुशांत के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिता केके सिंह की शिकायत के बाद ईडी ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर और रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। संबंधित मामले में, ईडी ने अभिनेता की बहन मीतू सिंह का बयान भी दर्ज किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने 25 जुलाई को बिहार पुलिस को शिकायत देते हुए रिया पर आरोप लगाया कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए या स्थानांतरित किए गए। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के बयान के बाद ही प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जुलाई को पीएमएलए के तहत रिया और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सुशांत आखिरी बार फिल्म “दिल बेचारा” में नजर आए थे। अभिनेता का 14 जून को बांद्रा में एक निवास स्थान पर निधन हो गया।
