Skip to content

शर्मनाक! महिला से पूरी रात बस में गैंगरेप किया गया, फिर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए

 उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। रेप के बाद आरोपी महिला को दिल्ली रोड पर अचेत अवस्था में फेंककर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

होश में आने पर महिला ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से बस में बैठी थी। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बस ड्राइवर और ड्राइवर ने चलती बस में पूरी रात रेप किया। फिर उसे बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला सरधना क्षेत्र की है। उसके पति को तलब किया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। उधर, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *