Skip to content

मझगांव डॉक लिमिटेड में स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी ‘वाग्शीर’ का उद्घाटन

भारतीय नौसेना ने मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) के कान्होजी आंग्रे वेट बेसिन में प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रेंच स्कॉर्पीन-श्रेणी की छठी और आखिरी पनडुब्बी यार्ड 11880 लॉन्च की।

पनडुब्बी का नाम ‘वागशीर’ रखा गया है। भारतीय नौसेना में शामिल होने से पहले पनडुब्बी को अब कठोर बंदरगाह परीक्षण और समुद्री परीक्षणों से गुजरना होगा। इन पनडुब्बियों को फ्रांसीसी नौसेना रक्षा और ऊर्जा कंपनी ‘डीसीएनएस’ द्वारा डिजाइन किया गया है जबकि मझगांव डॉक लिमिटेड, मुंबई ने इनका निर्माण किया है।

स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों के तहत अन्य पनडुब्बियों की सूची:

पहली पनडुब्बी: आईएनएस कलवरी- 14 दिसंबर 2017 को चालू हुई।

दूसरा: आईएनएस खंडेरी – सितंबर 2019

तीसरा: आईएनएस करंज – मार्च 2021

चौथा: आईएनएस वेला – नवंबर 2021

पांचवां: आईएनएस वागीर- नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया और इसका समुद्री परीक्षण चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *