Skip to content

भारत में टिक टॉक को बैन करने की हो रही है मांग, ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड

यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक का मामला और भी ज्यादा तूल पकड़ता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां टिकटॉकर और यूट्यूबर एक दूसरे की बुराइयां कर रहे हैं। एक दूसरे को रोस्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ टिकटोक को भारत में बैन करने की मांग उठ रही है।
कुछ दिनों पहले कैरी मीनाटी ने टिकटॉकर आमिर सिद्धकी को रोस्ट किया था। जिसके बाद यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक ट्रेंड करने लगा था। लेकिन अब इसमें एक नया मोड़ आ गया है। कुछ दिनों पहले आमिर सिद्दीकी के भाई फैजल सिद्दीकी ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने एक लड़की के छोड़ जाने पर उनके ऊपर एसिड फेंक दिया था। हालांकि यह वीडियो को फिल्माया गया है। लेकिन लोगों का कहना है कि इस वीडियो के माध्यम से फैजल सिद्दीकी एसिड अटैक को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके बाद फैसल सिद्दीकी के ऊपर एफआईआर दर्ज हो चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली दफा नहीं है। पहले भी कई बार टिकटॉकर ऐसी वीडियो बनाई है। जिससे समाज में गलत संदेश पहुंचता है। टिकटॉकर की इन्हीं गलतियों के कारण टिक टॉक भारत में बैन हो चुका था। लेकिन कुछ समय बाद टिक टॉक से बैन हटा लिया गया था। लेकिन अब दोबारा टिक टॉक को भारत में बैन करने की मांग उठ रही है। इस समय टि्वटर पर #tiktokbanindia ट्रेंड कर रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टिक टॉक को इंडिया में बैन किया जाता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *