भारत और पाकिस्तान ने 30 मई 2022 को स्थायी सिंधु आयोग की बैठक का एक और दौर शुरू किया।
यह बैठक प्रतिवर्ष सिंधु जल संधि (IWT) 1960 के तहत आयोजित की जाती है।
पिछली बैठक 23-24 मार्च, 2021 को नई दिल्ली में हुई थी।
सिंधु जल संधि (IWT) भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों में उपलब्ध पानी का उपयोग करने के लिए एक जल-वितरण संधि है।