Skip to content

भारतीय बाज़ार में आया ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन, जानें कीमत और खासियत

लावा ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लावा Z61 प्रो लॉन्च कर दिया है। फोन के रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5.45-इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले शामिल है। लावा इस फोन को ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन के रूप में प्रचारित कर रहा है।

https://www.91mobiles.com/hub/lava-z61-pro-launched-price-specifications/
कीमत
भारतीय बाजार में लावा Z61 प्रो की कीमत 5,774 रुपये है। फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा यह स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लू और एम्बर रेड में उपलब्ध होगा।
विशेषताएं
लावा Z61 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट और 5.45 इंच एचडी + डिस्प्ले है। जो 18: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में पारंपरिक बेजल्स का इस्तेमाल किया गया है। यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है।  लो बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट की मदद से 128GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं।
कैमरे की बात करें तो रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कैमरा फीचर्स में बोकेह मोड, बर्स्ट मोड, पैनोरमा और फिल्टर्स जैसे फंक्शन शामिल हैं। फोन में 3,100mAh की बैटरी है और चार्जिंग कनेक्टिविटी के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *