Skip to content

बीजेपी से अपना समर्थन वापस लेने वाले हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी शब्द हटाया

इन दिनों सोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक खबर फैलाई जा रही है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से बीजेपी शब्द हटा लिया है। साथ ही यह बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत ही जल्द बीजेपी से अपना समर्थन वापस लेने वाले हैं।
सोशल मीडिया के अलावा कई ऐसी मीडिया हाउस है जिन्होंने इस खबर की पुष्टि की है लेकिन इस खबर की सच्चाई क्या है? इसे जानने के लिए हमें थोड़ा पीछे जाना होगा। 20 मार्च को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 22 एमएलए के साथ कांग्रेस को छोड़ दिया था जिसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई। और 23 मार्च को फिर से बीजेपी यानी शिवराज सिंह चौहान के सरकार की फिर से वापसी हुई और शिवराज सिंह चौहान फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। जिस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का साथ छोड़ा था उसी वक्त उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस शब्द हटाया था। उसके बाद उन्होंने उसमें कोई बदलाव नहीं किया था।

क्या है इस वायरल खबर की सच्चाई
जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी छोड़ने की खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी तो खुद आदित्य सिंधिया ने मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके ट्विटर अकाउंट पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर जो खबर वायरल हो रही है उसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने लोगों से विनती की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीजेपी का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। यहां तक की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में बताया कि यह बहुत ही दुखद है कि झूठी खबर सच्ची खबर के मुकाबले तेजी से फैलता है। इससे यह बात तो साफ है कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया हाउसेस द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी को छोड़ने वाली बात झूठ है। यह केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए क्या जा रहा है। ऐसी खबरों को लेकर आपकी क्या प्रतिक्रिया है हमें जरूर बताएं। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *