‘प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी’ ने दो महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री का सपना सभी के लिए घर योजना को आगे बढ़ाने के क्रम में इनकी शुरुआत की गई है।
‘खुशियों का आशियाना- लघु फिल्म प्रतियोगिता 2021’ तथा ‘ आवास पर संवाद-75 और कार्यशालाओं की श्रृंखला’ नामक दो पहल की शुरुआत आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा की गई है।
इन दोनों ही पहलों की शुरुआत चुनौती और प्रतियोगिता के रूप में की गई है।
बता दें कि यह पहले भारत सरकार द्वारा मनाई जा रही है आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल हैं।
लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों छात्र युवा सिविल सोसायटी के सदस्य संस्थान व्यक्ति अथवा समूह से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जो कि 18 वर्ष से अधिक आयु वाले भारतीयों के लिए हैं तथा फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि सितंबर महीने की 1 तारीख है।
30 सितंबर 2021 को इसके परिणाम की घोषणा की जाएगी।
25000, 20000 और ₹12500 पुरस्कार राशि श्रेणी के अंतर्गत कुल 25 विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।
आवास पर संवाद पहल का लक्ष्य सभी के लिए घर अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करना उस पर चर्चा करना विचार-विमर्श और प्रसार को बढ़ावा देना है इसे 1 जुलाई से 30 सितंबर 2021 के बीच 75 राष्ट्रव्यापी सेमिनार ओं और कार्यशालाओं के माध्यम से पूरा करने की योजना है।