साई पल्लवी ने साल 2016 में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर किया था। साई पल्लवी अपने फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। साई पल्लवी अब तक 14 बार अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। जिसमें से 11 बार उन्हें अवार्ड मिला है। इससे आप उनकी उपलब्धि का अंदाजा लगा सकते हैं।
साई पल्लवी को डांस से बहुत ज्यादा लगाव है। पल्लवी ने बताया कि उनकी मां डांस को लेकर उन्हें काफी ज्यादा सपोर्ट करती थी इसलिए उनकी मां ने उन्हें कई डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साई पल्लवी ने अब तक बहुत से डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। उन्होंने 2008 में विजय टीवी पर डांस रियलिटी शो उँगलील यार अदुथा प्रभुदेवा में भाग लिया और 2009 में ETV तेलुगु में दी अल्टीमेट डांस शो (D4) में दिखाई दीं। आज साई पल्लवी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आप उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दे सकते हैं। हमारी तरफ से भी उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री साई पल्लवी का जन्मदिन है इसलिए आज हम आपको साई पल्लवी के बारे में कुछ रोचक जानकारियां देने वाले। साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को तमिलनाडु के कोठागिरी में हुआ था। साई पल्लवी का वास्तविक नाम साई पल्लवी सेन्थामराई है। साई पल्लवी ने साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम से अपने करियर की शुरुआत की। साई पल्लवी अब तक 10 फिल्मों में काम कर चुकी है। इतना ही नहीं साल 2020 में उनकी दो फिल्में आने वाली है। जिसका नाम लव स्टोरी और विराटापार्वम है। साई पल्लवी तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी है। साई पल्लवी दक्षिण भारतीय फिल्मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती है।
