Skip to content

डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक किया ‘अभ्यास’ का परीक्षण, रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

 भारत ने मंगलवार को रक्षा क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के बालासोर में हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) ‘अभ्यास’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। परीक्षण की निगरानी विभिन्न राडार और एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिक प्रणाली के माध्यम से की गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ को बधाई दी और कहा कि इसका इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन में किया जा सकता है।

वहीं, रक्षा सूत्रों ने यह भी कहा कि बिना पायलट वाले इस हवाई जहाज का इस्तेमाल कई तरह की मिसाइलों के परीक्षण के लिए किया जाएगा। अभ्यास एक छोटे गैस टरबाइन इंजन और एमईएमएस नेविगेशन प्रणाली पर संचालित होता है। डीआरडीओ के अनुसार यह नवीन प्रौद्योगिकी का एक उदाहरण है और देश की रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगा। अभ्यास वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) में विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *