डफ एंड फेल्प्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021 में विराट कोहली पांचवीं बार भारत में सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी बन गए हैं।
विराट कोहली का ब्रांड वैल्यूएशन पिछले साल 2020 में 237.7 मिलियन डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 185.7 मिलियन डॉलर हो गया।
उनके साथी क्रिकेटर- एम एस धोनी पांचवें और रोहित शर्मा 13वें स्थान पर रहे हैं।
इसके बाद रणवीर सिंह दूसरे स्थान पर 158.3 मिलियन डॉलर और अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर 139.6 मिलियन डॉलर पर आ गए।
आलिया भट्ट चौथे स्थान पर 68.1 मिलियन डॉलर पर हैं।