Skip to content

टिक टॉक स्टार फैजल सिद्दीकी ने एसिड अटैक को दिया बढ़ावा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकता

इन दिनों यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक का मामला काफी तूल पकड़ रहा है। एक तरफ जहां टिकटॉकर यूट्यूबर को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है। वही दूसरी तरफ यूट्यूबर भी टिकटॉकर रोस्ट करते नजर आ रहे हैं। एक यूट्यूबर कैरी मीनाटी ने टिकटॉकर को रोस्ट किया था। जिसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो गया था। जिसके बाद यूट्यूब पर हरासमेंट पॉलिसी के अनुसार उस वीडियो को डिलीट कर दिया गया था। यह मामला अभी तक शांत हुआ नहीं था कि टिकटॉकर अमीर सिद्दीकी के भाई फैजल सिद्दीकी ने विवादित वीडियो पोस्ट कर दिया।

https://images.app.goo.gl/HznRHSeRnztJqcXB6
फैजल सिद्दीकी ने टिक टॉक पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने एक एसिड अटैक का सीन दिखाया है। इस वीडियो में फैजल सिद्दीकी ने अपने डायलॉग में कहा कि उसने तुम्हें छोड़ दिया जिसके लिए तुमने मुझे छोड़ दिया था। इसके बाद फैजल सिद्दीकी ने एक लड़की पर एसिड फेंक दिया। जिसके बाद उस लड़की का चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया। हालांकि यह महज एक बनाया गया वीडियो है। लेकिन इस वीडियो से ऐसा लगता है कि वह एसिड अटैक को प्रमोट कर रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस वीडियो से हमारे समाज में किस तरह का संदेश पहुंचा होगा। यह वीडियो कई लड़कों को लड़कियों के ऊपर एसिड फेंकने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने फैजल सिद्दीकी पर एफआईआर दर्ज की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टिक टॉक पहले भी कई दफा इस तरह के मिस यूज को बढ़ावा दे रहा है। फिर चाहे वह अल्लाह के नाम पर सोशल डिस्टेंसिंग का मजाक उड़ाना हो या फिर एसिड अटैक को बढ़ावा देना। इन सब में टिक टॉक स्टार्स का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसे में टिक टॉक स्टार और  टिक टॉक पर लगाम लगाना बेहद जरूरी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *