Skip to content

गैर मुस्लिम के प्रति नफरत फैलाने की कोशिश कर रहा है जाकिर नायक

मुस्लिम धर्मगुरु जाकिर नायक इन दिनों मलेशिया में है और वहां बैठकर भी गैर मुस्लिम भारतीयों के प्रति जहर उगल रहा है। ट्विटर पर जाकिर नायक का एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है। जिसमें जाकिर नायक कह रहा है,” मैंने सुना है कि वेद के एक वकील ने लोगों से कहा कि अगर खाड़ी देश में कोई गैर मुस्लिम अगर इस्लाम की बुराई करता है तो उसकी सूचना उस तक पहुंचाई जाए, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा”
जाकिर नायक ने बताया कि यह वकील जिनेवा में मानवाधिकार के मुद्दे भी उठाता है। जाकिर ने उस वकील की तारीफ करते हुए कहा कि उसे भारत में भी उन गैर मुस्लिमों का भी एक डेटाबेस तैयार करना चाहिए जो इस्लाम पर उंगली उठाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में इस्लाम पर उंगली उठाने वाले मुख्य रूप से बीजेपी से जुड़े हुए लोग हैं और उनमें से ज्यादातर लोग पैसे वाले हैं। और वे अपना पैसा यूएई और खाड़ी जैसे देशों में रखते हैं। बहुत से लोग मुस्लिम देशों या खाड़ी देशों का दौरा करने जाते हैं। ऐसे में तैयार डेटाबेस का इस्तेमाल कर इस्लाम पर उंगली उठाने वालों को खाड़ी देश में पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दो।”

जाकिर नाइक के इस वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे किस तरह गैर मुस्लिमों के प्रति नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाकिर नाइक के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है और वह कई सालों से भारत से बाहर में रह रहा है। ऐसे में उनका इस तरह का वीडियो सामने आना वाकई में चिंताजनक है। क्योंकि यह देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नफरत का शिकार होना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *