Skip to content

गृह मंत्री ने भोपाल में अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा आयोजित 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसा कि पीएम मोदी ने कल्पना की थी, स्मार्ट पुलिसिंग के लिए सभी राज्यों की पुलिस प्रणालियों के बीच समन्वय और सहयोग बहुत आवश्यक है।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अपराध की दुनिया में साइबर अपराध और नशीले पदार्थों जैसे नए आयाम जुड़ गए हैं, इसलिए पुलिस कर्मियों में एकरूपता और समन्वय होना चाहिए।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *