कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार को एक लेटर लिखा था जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान में फंसे यूपी के मजदूरों को यूपी वापस भेजने के लिए हजार बसों का इंतजाम किया है। जिसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार से राजस्थान से आने वाली बसों को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति मांगी। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी सरकार ने अपनी सहमति देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा से बसों की लिस्ट मांगी।
जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने बसों की लिस्ट यूपी सरकार को सौंपी तो उसमें से कईयों के नंबर ऑटो रिक्शा, कार, एंबुलेंस, स्कूटर, मालवाहक, और ब्लैक लिस्टेड वाहन भी शामिल थे। इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर #priyankagandhibusghotala ट्रेंड करने लगा। जिसके बाद बीजेपी के कई नेताओं ने प्रियंका गांधी को ट्रोल करने लगे। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर #priyankagandhibusghotala के साथ उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। जिसमें कई ऑटो रिक्शा की आरसी नंबर और उसकी पूरी जानकारी थी। बताया जा रहा था कि यह नंबर उन्हें बसों की थी जो प्रियंका गांधी वाड्रा ने भेजी थी।
इसके बाद जतिन खिमसिया ने लिखा कि मुझे तो लगता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को बसों और ऑटो रिक्शा में अंतर पता ही नहीं है।
सोमवार को एक इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा की हम पिछले 3 दिनों से कांग्रेस से बसों की लिस्ट मांग रहे थे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। और अब जो लिस्ट कांग्रेस ने भेजी है। उस पर कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना होगा कि बसों की लिस्ट में ऑटो-रिक्शा, स्कूटर, कार, एम्बुलेंस, माल वाहक और ब्लैक लिस्टेड वाहन शामिल कैसे हुए।
