Skip to content

औरंगाबाद में 16 प्रवासी मजदूरों के ऊपर से चली ट्रेन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में शुक्रवार की सुबह को एक मालगाड़ी की ट्रेन से 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौटने के लिए जालना से भुवसाल पैदल चलकर जा रहे थे। जिसकी दूरी 170 किलोमीटर थी। जिसमें से 45 किलोमीटर की दूरी प्रवासी मजदूर तय कर चुके थे। पैदल चलने की वजह से हुई थकावट के कारण वे पटरियों पर सो रहे थे। और सुबह 5:15 बजे उस ट्रेक से एक मालगाड़ी गुजरी इसके नीचे उन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उनमें से एक घायल है और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वही 4 लोग इस घटना से सदमे में है।
न्यूज़ 18 के अनुसार सभी प्रवासी मजदूर जालौन की लोहे की फैक्ट्री में काम करते थे। और कुरान वायरस के लोग डाउन के बीच मध्य प्रदेश वापस आ रहे थे।

https://www.google.com/imgres?imgurl=https%3A%2F%2Fimages1.livehindustan.com%2Fuploadimage%2Flibrary%2F2020%2F05%2F08%2F16_9%2F16_9_3%2Fmaharashtra_aurangabad_train_accident_photo_1588917999.jpg&imgrefurl=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmaharashtra%2Fstory-maharashtra-aurangabad-train-accident-16-migrant-workers-slept-on-railway-track-after-35-km-walk-home-run-over-3201147.html&docid=o0uEXF8uI_VazM&tbnid=F8W4xyIOieYF6M%3A&vet=1&source=sh%2Fx%2Fim

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ट्रैक पर मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट में ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार  परभणी मनमाड़ के बदनपुर और कर्मद स्टेशनों के बीच मजदूरों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टि्वटर पैर अपना शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है। साथ ही उन्होंने पियूष गोयल से विनती की है कि वे सभी को आवश्यक सहायता दें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की और दुर्घटना में मारे गए श्रमिकों के परिवारों की मदद की मांग की। साथ ही मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
दोस्तों अगर आपको हमारा काम अच्छा लगता है तो आप हमें फॉलो कर हमें सपोर्ट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *