Skip to content

एआईएमआईएम के नेता ने कहा,” जावेद अख्तर मुस्लिम नहीं, आरएसएस से है कनेक्शन”

आजान विवाद को लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने आश्चर्य जताते हुए लिखा था कि देश में लगभग 50 सालों तक लाउडस्पीकर पर आजान हराम माना जाता था। फिर इसे हलाल करार दिया गया जिसके बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान दिया जाने लगा। जिसका कोई अंत नहीं है। इससे बाकी लोगों को भी परेशानी होती है। मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम समुदाय इसे खुद खत्म करने की पहल करेंगे।

गीतकार जावेद अख्तर की इस ट्वीट के बाद एआईएमआईएम के नेता सैयद असीम वकार ने अपने ट्वीट में गीतकार जावेद अख्तर की ओर इशारा करते हुए लिखा,” दोस्तों एक साहब ने आज ट्वीट करके फिर से लाउडस्पीकर पर अजान का विरोध किया है। लेकिन अफसोस कि वह मुसलमान है। मेरी आपसे गुजारिश है कि उन साहब को आप एक लकाब से जरूर नवाजें।
दोस्तों गीतकार जावेद अख्तर पर ऐसी टिप्पणी कर असीम वकार ने ना केवल जावेद अख्तर का उपहास उड़ाया है अपितु उन्होंने अपनी संकीर्ण मानसिकता का भी उदाहरण दिया है।
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्षों से इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल बंद हो। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि यह भी कहा गया है कि पर्व त्यौहार के वक्त मंदिरों और मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल स्वाभाविक है लेकिन रोज रोज इसका इस्तेमाल परेशानी का सबब बन जाता है। इस विषय पर चर्चा करना बहुत ही आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *