Skip to content

अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुंदुज़ में दो हवाई हमलों में 30 नागरिकों की मौत हो गई

 अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुंदुज़ में तालिबान के ठिकाने को निशाना बनाने वाले दो हवाई हमलों में 30 नागरिकों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, कुदुंज जिले के खानबाद जिले के निकपाई इलाके में एक हवाई हमला किया गया। पहले हमले के बाद, जब लोग यहां इकट्ठा हुए, तो दूसरा हमला भी किया गया, जिसमें 18 लोग घायल भी हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि इस हमले में 7 तालिबानी आतंकी भी मारा गया है। और 2 आतंकी को घायल बताया जा रहा है। मृतकों में बच्चे के भी होने की बात कही जा रही है।

Image credit:- bbc

प्रांतीय परिषद के उप प्रमुख की गोली मारकर हत्या

अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिया प्रांत के प्रांतीय परिषद के उप प्रमुख अयूब घरवाल की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। काउंसिल के सदस्य मुमताज कारोखेल ने कहा, “घरवाल को एक बंदूकधारी ने निशाना बनाया जब वह गार्डेज़ में अपने कार्यालय से विश्वविद्यालय जा रहा था। घरवाल को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *